जीवन शैली

ब्राजील देश के पर्यटकों ने बोला @थैंक्स आगरा पुलिस


आगरा। थाना ताज सुरक्षा पुलिस की “सेवा सुरक्षा एवं संवेदना” की भावना के साथ की जा रही @टूरिस्ट फ्रेंडली पुलिसिंग# देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को बहुत भा रही है ताजमहल के पश्चिमी गेट पर एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद द्वारा थाना ताज सुरक्षा के जवानों के एक QRT टीम अवैध गतिविधियों को रोकने एवं पर्यटकों की सहायता कर एक अच्छा माहौल उपलब्ध कराए जाने हेतु नियुक्त की गई है जो प्रभारी निरीक्षक  तिलक राम भाटी के निर्देशन में पर्यटकों के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध करा रहे हैं तथा आगरा पुलिस की प्राथमिकता “सेवा सुरक्षा संवेदना”की भावना को हृदय में उतरकर पर्यटकों से टूरिस्ट फ्रेंडली वार्तालाप कर उनकी हर संभव सहायता कर रहे हैं।

इसी क्रम में आज ब्राजील देश से आए पर्यटकों के एक समूह की थाना ताज सुरक्षा पुलिस के जवानों द्वारा सहायता की गई उन्होंने पुलिस की कार्यशैली को पसंद करते अपने अनुभव साझा किए तथा ग्रुप फोटो भी साथ में खिंचवाए।
पुलिस टीम के सदस्यों में
उप निरीक्षक शिवराज सिंह
उप निरीक्षक भावना त्यागी
मुख्य आरक्षी संजय कुमार
आरक्षी अनुज सिंह पौनिया
महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी
एवं महिला आरक्षी दीपिका
सम्मिलित है।