जीवन शैली

बुल्गारिया देश के पर्यटकों को बहुत पसंद आई “टूरिस्ट फ्रेंडली पुलिसिंग”


आगरा। बुल्गारिया देश से ताजमहल देखने आए 50 से अधिक पर्यटकों के समूह को थाना ताज सुरक्षा पुलिस की QRT टीम की “टूरिस्ट फ्रेंडली पुलिसिंग”की कार्यशैली बहुत पसंद आई। पर्यटकों ने थाना ताज सुरक्षा पुलिस के द्वारा उनसे फ्रेंडली वार्तालाप करने,उनकी टिकट लेने ,प्रवेश करने व ताजमहल से संबंधित सभी जानकारियां देने के लिए धन्यवाद देते हुए प्रसन्नता व्यक्ति की तथा टीम के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाए। आपको बताते चलें कि सहायक आयुक्त ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद द्वारा ताजमहल के पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की सुरक्षा एवं सुविधा हेतु थाना ताज सुरक्षा की QRT टीम नियुक्त की गई है ।

टीम के जवान प्रभारी निरीक्षक  तिलक राम भाटी के निर्देशन में ताजमहल खुलने से लेकर ताजमहल के बंद होने तक पर्यटकों की हर संभव सहायता करते हैं जिससे पर्यटकों को सुविधा के साथ एक सुरक्षित वातावरण मिलता है तथा पश्चिमी गेट क्षेत्र की सभी अवैध गतिविधियों पर भी लगाम लगी है जिसकी आम जनमानस एवं पर्यटकों द्वारा सराहना की जा रही है।
QRT टीम के सदस्य इस प्रकार हैं
उप निरीक्षक शिवराज सिंह
उप निरीक्षक भावना त्यागी
मुख्य आरक्षी संजय कुमार
आरक्षी अनुज सिंह पौनिया
महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी
महिला आरक्षी दीपिका
सम्मिलित है।