राजनीति

सरकार ने नौजवानो और किसानों के साथ धोखा किया

संवाद। नूरूल इस्लाम

भाजपा ने घटिया किस्म के मोबाइल छात्रों को थमाए हैं- अखिलेश यादव

इलेक्ट्रोल बॉंड पर तो भाजपा बात ही नहीं करती

कासगंज। एटा-कासगंज लोकसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में हुई जनसभा को सबोधित कर रहे थे। उन्होंने संबोधन से पहले तीर्थ नगरी को नमन किया और कहा यहां आकर धन्य हो गए। उन्होंने कहा कि आज भाजपा दावा कर रही है कि सब कुछ डिजिटल कर दिया गया है,लेकिन देश के लोगों के सामने कठिनाइयां कितनी है यह दिखाई नहीं दे रहा।
उन्होंने कहा कि नौजवानों को रोजगार, किसानों की आय दोगुना करने का सवाल है और सबसे बड़ा सवाल है कि संविधान खतरे में है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग वे-वजह की बहस करते हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य पर उन्होंने तंज कसा कहा उनके घटिया डायलॉक कोई सुनना नहीं चाहता। बोले सपा सरकार ने अच्छी गुणवत्ता के लैपटॉप नौजवानों को दिए, लेकिन भाजपा ने घटिया किस्म के मोबाइल थमाए हैं। इलेक्ट्रोल बॉंड पर तो भाजपा बात ही नहीं करती। इस पर बात करो को उन्हें इलेक्ट्रोल पाउडर याद आता है।
कासगंज-एटा में सपा सरकार में सबसे अधिक विकास हुआ। एटा में लगा हुआ बिजली का कारखाना आज संचालित हो गया होता तो यहां के लोगों को कम बिल देना पड़ता,लेकिन भाजपा सरकार ने सपा के इस प्रोजेक्ट को आगे नहीं बढ़ाया। अग्निवीर चार साल की नौकरी है,पुलिस वालों को डर है कि कहीं इनकी नौकरी तीन साल की न कर दी जाए। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सोरों संत तुलसीदास की जन्म भूमि और हजरत अमीर खुसरो की जन्मस्थली को नमन करता हूं। भाजपा छोड़ कर आए हुए एक दर्जन लोग आज सपा में शामिल हुए सभा का संचालन सपा प्रवक्ता हफीज गांधी ने किया।
इस मौके पर महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य,पूर्व सांसद कैलाश यादव,पूर्व मंत्री विनय शाक्य,पूर्व मंत्री मानपाल सिंह,मोहम्मद फहद,जिलाध्यक्ष विक्रम यादव,विधायक नादिरा सुल्तान,पूर्व विधायक नजीब खान जीनत,नाशी खान,पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह सोलंकी,रेखा यादव,किरण यादव,जाहिदा सुल्तान, मयंक यादव,पूर्व विधायक हसरत उल्ला शेरवानी,कांग्रेस जिला अध्यक्ष अदनान खान, जहीर अहमद ,रफत मुनीर, विनय शाक्य मौजूद रहे।