मुंबई। भारतीय संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। सुप्रसिद्ध गायिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की उम्र में रविवार दोपहर निधन हो गया। उन्होंने Breach Candy Hospital, Mumbai में अंतिम सांस ली।
बताया गया कि शनिवार शाम उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उन्हें कार्डियक अरेस्ट के साथ-साथ सीने में तकलीफ की शिकायत थी। हालांकि, बाद में उनकी पोती जनाई भोसले ने कहा था कि उन्हें सिर्फ थकान और हल्की चेस्ट समस्या है और वे जल्द ठीक हो जाएंगी।
लेकिन रविवार को उनके बेटे आनंद भोसले ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए कहा, “आज उनका निधन हो गया। जो लोग अंतिम दर्शन करना चाहते हैं, वे कल सुबह 11 बजे उनके घर आ सकते हैं।”
परिवार की ओर से यह भी जानकारी दी गई है कि उनका अंतिम संस्कार सोमवार शाम 4 बजे Shivaji Park में किया जाएगा।
एक युग का अंत
आशा भोसले ने अपने लंबे और शानदार करियर में हजारों गीत गाकर संगीत की दुनिया में अमिट छाप छोड़ी। उनकी आवाज़ ने हर दौर और हर पीढ़ी के दिलों को छुआ।
उनके निधन से संगीत जगत में शोक की लहर है और देशभर में उनके चाहने वाले उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

