आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय द्वारा बी.एड. पाठ्यक्रम प्रथम वर्ष सत्र 2025-27 के उन छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत दी गई है, जो किसी कारणवश वेब रजिस्ट्रेशन कराने से वंचित रह गए थे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रहित को ध्यान में रखते हुए वेब रजिस्ट्रेशन पोर्टल को पुनः दो दिनों के लिए खोलने का निर्णय लिया है।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार छात्र-छात्राएं ₹500 विलंब शुल्क के साथ अपना वेब रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे अंतिम अवसर बताते हुए सभी पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।
विश्वविद्यालय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद किसी भी प्रकार का प्रत्यावेदन या आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे में जिन विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन अभी तक नहीं हो पाया है, वे जल्द से जल्द विश्वविद्यालय पोर्टल के माध्यम से अपनी प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
यह सूचना परीक्षा नियंत्रक एवं कुलसचिव, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से जारी की गई

