फिरोजाबाद। ऑल इंडिया इत्तेहाद-ए-मुस्लिमीन के प्रदेश संयुक्त सचिव मिर्ज़ा मुकर्रम बेग मुग़ल ने फिरोजाबाद स्थित हज़रत सूफी साहब की दरगाह पर हाज़िरी देकर मुल्क में अमन, भाईचारे और तरक़्क़ी के लिए दुआ की।
दरगाह पर हाज़िरी के दौरान मिर्ज़ा मुकर्रम बेग मुग़ल ने चादर और अकीदत के फूल पेश किए तथा सूफियाए किराम की तालीमात को समाज में फैलाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सूफी संतों ने हमेशा इंसानियत, मोहब्बत, सहिष्णुता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया है, जो आज के दौर में और भी अधिक प्रासंगिक है।इस अवसर पर उनकी मुलाकात प्रसिद्ध इस्लामी विद्वान मुफ़्ती तनवीर साहब से भी हुई। दोनों के बीच समाज में शिक्षा, नैतिक मूल्यों, कौमी एकता तथा युवाओं के मार्गदर्शन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुफ़्ती तनवीर साहब ने दीन और समाज की बेहतरी के लिए मिल-जुलकर कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया।मुलाकात के दौरान क्षेत्र की सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों पर भी विचार-विमर्श किया गया तथा समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारे को मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया गया।अंत में दरगाह परिसर में देश की खुशहाली, अमन-चैन और इंसानियत की तरक्की के लिए विशेष दुआ की गई।
— टाइम्स ऑफ ताज संवाददाता, फिरोजाबाद

