नई दिल्ली। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने क्रिकेट जगत में एक नया इतिहास रच दिया है। नाइट राइडर्स समूह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम स्थापित करने वाला पहला वैश्विक क्रिकेट ब्रांड बन गया है। अमेरिका के लॉस एंजिलिस में स्थित नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड ने आधिकारिक तौर पर अपना पहला मेजर लीग क्रिकेट मुकाबला आयोजित किया।
पोमोना के फेयरप्लेक्स में निर्मित यह आधुनिक क्रिकेट परिसर वर्ष 2028 में होने वाले ग्रीष्मकालीन ओलंपिक 2028 से पहले मेजर लीग क्रिकेट के प्रमुख मुकाबलों की मेजबानी करेगा। इसे अमेरिका में क्रिकेट के विस्तार की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
https://x.com/iamsrk/status/2072423575244743045?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2072423575244743045%7Ctwgr%5Eabbf0516d48951f6f74b1bf7d1626c08e0fa253d%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fcricket%2Fapni-baat-los-angeles-knight-riders-stadium-la-2028-olympics-cricket-india-40292185.html
इस ऐतिहासिक अवसर पर शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए लिखा, “यह एक सपने के रूप में शुरू हुआ था और आज वह हकीकत बन गया है। लॉस एंजिलिस के नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड में आप सभी का स्वागत है।”
उन्होंने जय शाह, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद तथा आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजोग गुप्ता का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस परियोजना को सफल बनाने में सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
शाहरुख खान ने कहा कि यह मैदान केवल क्रिकेट खेलने की जगह नहीं है, बल्कि मनोरंजन, परिवारों और समुदाय को जोड़ने वाला एक सांस्कृतिक केंद्र भी बनेगा। उन्होंने इसे पूरी नाइट राइडर्स टीम, सहयोगियों और क्रिकेट प्रेमियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया।
उन्होंने दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों को नए स्टेडियम से जुड़ने का आमंत्रण देते हुए अपने लोकप्रिय संदेश “Believe in Purple and Gold” के साथ लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स के नए घर में स्वागत किया।
अमेरिका में क्रिकेट को मिलेगा नया आयाम
नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड का उद्देश्य अमेरिका में क्रिकेट के बढ़ते प्रभाव को और मजबूत करना है। विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित यह मैदान खिलाड़ियों के विकास, अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों और स्थानीय समुदाय में क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यही मैदान लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स का आधिकारिक घरेलू मैदान भी होगा।
Times of Taj

