आगरा। लाडो प्रोडक्शन ने एक बार फिर अपनी नई प्रस्तुति के माध्यम से भक्तिमय वातावरण का सृजन किया है। राधा रानी को समर्पित भक्ति गीत “राधा राधा” रिलीज़ किया गया, जिसे दर्शकों का भरपूर स्नेह मिल रहा है।
गीत के निर्देशक पंकज शर्मा ने बताया कि इस प्रस्तुति का उद्देश्य राधा रानी के प्रति प्रेम, आस्था और समर्पण की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि “राधा राधा” के माध्यम से श्रद्धा, भक्ति और ब्रज संस्कृति की दिव्यता को सुंदर ढंग से प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।
गीत के लेखक निखिल दत्त हैं, जबकि वीडियो में राधा रानी की भूमिका सोनाली गोला ने निभाई है। उनके अभिनय ने गीत को भावपूर्ण और आकर्षक बना दिया है। सभी कलाकारों और तकनीकी टीम ने अपने उत्कृष्ट कार्य से इस प्रस्तुति को भव्य रूप प्रदान किया है।

फिल्म लेखक एवं निर्देशक सूरज तिवारी ने पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के भक्ति गीत ब्रज की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि ऐसी प्रस्तुतियां ब्रज सिनेमा को नई दिशा और गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
गीत से जुड़े प्रमुख सदस्य:
- बैनर: लाडो प्रोडक्शन
- निर्माता: बृजेश पंडित एवं विजय
- लाइन प्रोड्यूसर: कृष्ण गोपाल
- लेखक: निखिल दत्त
- डीओपी: सुनील राज
- सहायक डीओपी: अजीत त्रिपाठी
- कोरियोग्राफर एवं एडिटर: सत्यम गुप्ता
- निर्देशक: पंकज शर्मा
- मुख्य कलाकार: सोनाली गोला
- प्रोडक्शन टीम: दीपक डॉसन, नितिन कुमार
- मेकअप आर्टिस्ट: ज्योति गोला
- गायक एवं संगीतकार: कृष्णा स्टूडियो
- विशेष धन्यवाद: सावन चौहान, सूरज तिवारी, अमित तिवारी
- पोस्टर डिज़ाइन: त्रिमोहन मिश्रा

