आगरा, 26 जुलाई। सिद्दीकी जमात वेलफेयर सोसाइटी, फतेहाबाद (आगरा) की ओर से रविवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के जरूरतमंद एवं हकदार लोगों को उपहार वितरित किए गए।
समारोह में सोसाइटी के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सोसाइटी के शहर सचिव ज़ाहिद साहू, नगर अध्यक्ष सलमान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान एआईएमआईएम (AIMIM) के प्रदेश संयुक्त सचिव एवं आगरा के पूर्व सांसद प्रत्याशी मिर्ज़ा मुकर्रम बेग को प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह के अंतर्गत स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनका भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर समाज सेवा, आपसी भाईचारे और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया गया।

