आगरा। सेंट पीटर्स कॉलेज में आज शैक्षणिक सत्र 2026–2027 के Academic Calendar का विधिवत विमोचन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें प्रबंधन, शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से फा. डेनिस डीसूजा, फा. मिरांडा, प्रधानाचार्य फा. डॉ. ओलिवन पिंटो, फा. लुईस, सिस्टर एन्सी (निर्देशक), समस्त स्टाफ तथा छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।
प्रधानाचार्य फा. डॉ. ओलिवन पिंटो ने इस अवसर पर कहा कि नया एकेडमिक कैलेंडर छात्रों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिसमें शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम कार्यक्रमों को भी विशेष महत्व दिया गया है।
कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जहां छात्रों और शिक्षकों ने नए सत्र के लिए अपनी सकारात्मक अपेक्षाएं व्यक्त कीं।

