आगरा। All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वार्ड नंबर 42 राहुल नगर बोदला क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर आगरा नगर निगम में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में व्याप्त मूलभूत समस्याओं को जल्द समाधान कराने की मांग उठाई गई।

पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि राहुल नगर बोदला क्षेत्र में लंबे समय से सड़क, जल निकासी, साफ-सफाई, पेयजल और स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं बनी हुई हैं, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम प्रशासन से तत्काल प्रभाव से समस्याओं के निराकरण की मांग की।
इस मौके पर यूथ विंग आगरा शहर अध्यक्ष इरफान सैफी, यूथ विंग महासचिव सलमान कुरैशी, संगठन मंत्री साबिर सैफी, शहर सचिव अरबाज खान, जिला अध्यक्ष शमसेर खान, जिला कोषाध्यक्ष शहजाद कुरैशी, प्रदेश संयुक्त सचिव मिर्जा मुकर्रम बेग सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
धरना-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

