आगरा : डॉ एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आशियाना महिला समिति द्वारा आयोजित पब्लिक स्पीकिंग और प्रजेंटेशन स्किल पर सेमिनार ने छात्रों और शिक्षकों के बीच गहरी प्रेरणा और उत्साह का संचार किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह (चेयरपर्सन, डॉ एमपीएस ग्रुप) ने भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और माल्यार्पण करके किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. मनवीन कौर और रोशनी ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज बल भी उपस्थित रहे।
अध्यक्षीय उद्बोधन में स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने कहा कि आज के युवाओं के लिए पब्लिक स्पीकिंग और प्रजेंटेशन स्किल न केवल करियर बल्कि सामाजिक जीवन में सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने छात्रों को इस कौशल को विकसित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने की प्रेरणा दी।
मुख्य वक्ता डॉ. विधु गौड़ गुलाटी ने मंच पर प्रभावी संवाद की तकनीकें साझा करते हुए कहा कि सरल भाषा और स्पष्ट विचार किसी भी वक्ता को सफल बना सकते हैं। छात्र-छात्राओं ने सेमिनार के बाद डॉ. गौड़ गुलाटी और अन्य अतिथियों से विशेष चर्चा कर उत्साह व्यक्त किया।
संस्थान के अकादमिक निदेशक डॉ. विक्रांत शास्त्री ने उपस्थित दर्शकों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में प्रशासनिक निदेशक डॉ. अनूप कुमार गोयल, डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्या राखी जैन, आशियाना महिला समिति की डॉ. प्रमिला चावला, डॉ. माया श्रीवास्तव, शारदा गुप्ता, अर्निमा भार्गव, बीना पोद्दार, सरोज गरव, आरती मल्होत्रा, मीरा गुप्ता सहित सभी डीन, विभागाध्यक्ष और शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

