लखनऊ। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद मतीन खान ने उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन बबीता सिंह चौहान द्वारा मुस्लिम महिलाओं के नक़ाब एवं बुर्क़े को लेकर दिए गए बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है।
डॉ. मोहम्मद मतीन खान ने कहा कि इस प्रकार का बयान असंवैधानिक, गैर-कानूनी और गैर-जिम्मेदाराना है, जो महिलाओं की धार्मिक एवं व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर सीधा हमला है और समाज में विभाजन व अशांति को बढ़ावा देने वाला है। उन्होंने कहा कि महिला आयोग का मूल उद्देश्य महिलाओं को न्याय और सुरक्षा प्रदान करना है, न कि उनकी पहचान, आस्था और पहनावे पर सवाल खड़े करना।
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग यह मांग करती है कि संवैधानिक पदों पर आसीन व्यक्ति भविष्य में जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और संविधान की मर्यादाओं के भीतर रहते हुए ही बयान दें।

