आगरा: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय राय के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए आगरा स्थित सरताज आगरा हजरत सैय्यदना अमीर अबुल उला दरगाह पर विशेष दुआ का आयोजन किया गया।
इस मौके पर निवर्तमान शहर महानगर अध्यक्ष बशीर उल हक रॉकी ने दरगाह पहुंचकर अजय राय की अच्छी सेहत और जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआ की। उन्होंने कहा कि अजय राय प्रदेश की राजनीति का महत्वपूर्ण चेहरा हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की सभी कामना कर रहे हैं।

दुआ के दौरान दरगाह के सज्जादानशीन मुतवल्ली मोहताशिम अली अबुल उलाई ने विशेष रूप से अजय राय के स्वास्थ्य लाभ के लिए दुआ कराई। वहीं नायब सज्जादानशीन इशात अली अबुल उलाई भी खास तौर पर मौजूद रहे और दुआ में शामिल हुए।

इस अवसर पर मौजूद लोगों ने भी एक स्वर में अजय राय के जल्द स्वस्थ होकर जनता के बीच वापस आने की कामना की।

