कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया तथा आतिशबाजी कर जश्न मनाया।
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज जिला कार्यालय पर पश्चिम बंगाल, असम एवं पंडिचेरी विधानसभा चुनावों में पार्टी की भारी बहुमत से विजय प्राप्त करने पर हर्षोल्लास के साथ खुशी मनाई गई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया तथा आतिशबाजी कर जश्न मनाया।कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष श्री नीरज शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व, सुशासन एवं जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा निरंतर देश एवं प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर डॉ. बी. डी. राना, नवल कुलश्रेष्ठ, गौरीशंकर शर्मा, महेंद्र बघेल, आकाश दीप रानू, संजय सोलंकी, राजवीर सिंह भल्ला, शिवकुमार भारद्वाज,कृष्णकांत वशिष्ठ, डॉ. खूब सिंह, के. पी. सिंह, अनुरोध प्रताप सिंह,शरद गुप्ता, डॉ. मनोज शर्मा, संजय पुंडीर, ब्रजेश उपाध्याय, विपिन शर्मा, कुलदीप प्रतिहार, मयंक वैश्य, हिमांशु उपाध्याय, शुभम प्रधान सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

