पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों का हुआ सम्मान
आगरा। नववर्ष के शुभ अवसर पर “संवाद” कार्यक्रम के अंतर्गत सामाजिक संस्था भारतीय जाटव समाज (BJS) के प्रमुख बुद्धिजीवियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता भारतीय जाटव समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह द्वारा की गई। बैठक में नववर्ष में प्रस्तावित कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई तथा गत वर्ष संस्था द्वारा किए गए सामाजिक, शैक्षिक एवं संगठनात्मक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।
इस अवसर पर पत्रकारिता जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले वरिष्ठ पत्रकार ताज़ प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष डॉ सज्जन सागर, कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ पत्रकार एसपी सिंह, वीरेंद्र इमल, वरिष्ठ पत्रकार दीपक राज,गीतम सिंह,हरी बाबू, अजय बहादुर, कमल सिंह, बृज किशोर, वीरेंद्र चौधरी, भगवान सिंह, अनूप कुमार, हरिओम, अमन गुप्ता, अजय यादव, अमित दुबेश, मुकेश,रेम्बो एवं संस्था से जुड़े प्रमुख साथियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया। साथ ही निकट भविष्य में दिल्ली एवं भरतपुर (राजस्थान) में आयोजित होने वाली बैठकों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में बताया गया कि 3 अगस्त 2025 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर आगरा में बुद्धा पार्क के जीर्णोद्धार, निजी क्षेत्र में आरक्षण, तथा धनौली में 70 से अधिक टूटने वाले घरों को बचाने संबंधी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया था। मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन के अनुरूप ये कार्य अब धरातल पर उतर चुके हैं।
इसके अतिरिक्त जानकारी दी गई कि 7 सितंबर 2025 को आगरा के धनौली में संस्था का राष्ट्रीय अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वहीं 7 दिसंबर 2025 को राजस्थान के महुआ में आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने सहभागिता की थी, जहाँ संस्था की मांग पर दौसा में एक आयुर्वेदिक अस्पताल की स्वीकृति प्रदान की गई।बैठक सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती तथा भविष्य की कार्ययोजना को सशक्त करने के संकल्प के साथ सम्पन्न हुई।इस अवसर पर नेत्रपाल सिंह (प्रदेश अध्यक्ष), एस.पी. सिंह (महाप्रबंधक, गेल इंडिया), लायक सिंह, डॉ. मुन्नालाल भारतीय, श्री भारत सिंह (एडवोकेट), अर्जुन सिंह (एडवोकेट), प्रवीण कुमार, एसिंह, रविंद्र सिंह, तेज कपूर, वीरेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्यजन प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

