नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी को असम, पश्चिम बंगाल एवं पुडुचेरी में मिली चुनावी सफलता पर खुशी का इजहार करते हुए आगरा से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली भाजपा कार्यालय पहुंचा।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस एम अकरम को जीत की मुबारकबाद पेश की तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर असलम को भी बधाई दी।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मुहम्मद आरिफ सिद्दीक़ी ने किया। उनके साथ कय्यूम सिद्दीकी, जमाल सिद्दीकी, मोहम्मद हुसैन सिद्दीकी एवं यासीन सिद्दीकी भी मौजूद रहे।
इस दौरान मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता ने यह साबित कर दिया है कि जनता ने विकास, सुशासन और मजबूत नेतृत्व पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि यह जीत देश में भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता और जनता के विश्वास का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Jamal Siddiqui के नेतृत्व में अब देश का मुसलमान “सबका साथ, सबका विकास” की नीति को समझ चुका है। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए देशवासियों को भाजपा के साथ मजबूती से खड़ा होना होगा।

