संवाद -शरद मिश्रा
बांदा। प्रदेश सरकार के मंत्री और जिले के प्रभारी नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक में अधिकारियों पर जमकर बरसे। वह समझ गये की विकास कार्यों की हकीकत आंकड़ों और धरातल में भिन्न है।
प्रभारी मंत्री नंदी नें खराब ट्रान्सफार्मर बदलने, विद्युत तार हटाने, अवैध प्लाटिंग रोकने और शुद्ध पेयजल की आपूर्ति करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को वर्षा के बाद खराब हुई सड़कों की गड्ढा मुक्त करके अभी तक मरम्मत कार्य पूरा न होंने पर डपटा।
उन्होंने निराश्रित गौवंशों को संरक्षित किये जाने पर जोर दिया और प्राथमिक विद्यालयों में कायाकल्प के अन्तर्गत बाउन्ड्री व शौचालय का निर्माण कराये जाने तथा जर्जर विद्यालय के भवन से बच्चों को शिफ्ट किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को खाद की उपलब्धता कराने एवं समितियों से खाद वितरण की व्यवस्था दुरूस्त किये जाने के निर्देश दिए।
बैठक में जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, पूर्व सांसद आरके0सिंह पटेल, एवं डीएम जे रीभा, पुलिस अधीक्षक पलाश बसंल, सीडिओ अजय कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शकुमार धर्मेन्द्र सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

