नूरी मस्जिद सुन्नी मरकज़ नगला मेवाती में फातिहा खानी, मुल्क में अमन-चैन की दुआ
आगरा। ताजगंज क्षेत्र स्थित नूरी मस्जिद सुन्नी मरकज़, नगला मेवाती में महान इस्लामी विद्वान मुफ़्ती अख्तर रज़ा खान क़ादरी (ताजुश्शरिया) रहमतुल्लाह अलैह के 8वें उर्स के मौके पर फातिहा खानी का आयोजन किया गया।

मुहम्मद मुदस्सिर खान क़ादरी ( मुफ़्ती ए शहर आगरा )
इस अवसर पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत कर हज़रत के लिए ईसाल-ए-सवाब किया और उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश किया। कार्यक्रम में शहरे मुफ्ती मुफ्ती मोहम्मद मुदस्सिर खान कादरी ने ताजुश्शरिया की सवानेह-हयात (जीवन परिचय) पर रोशनी डालते हुए उनके इल्मी, दीनि और तहरीकी योगदान को विस्तार से बयान किया।
वहीं क़ारी शमशीर खान बरकाती और हाफिज अहमद रज़ा, इमाम मस्जिद हाज़ा ने भी हज़रत की खिदमतों को याद करते हुए खिराज-ए-अकीदत पेश किया।
कार्यक्रम के आखिर में मुल्क व मिल्लत की खुशहाली, अमन-चैन और तरक्की के लिए खास दुआ की गई।
#TimesOfTaj #Agra #UrsMubarak #TajushShariah #NooriMasjid #Tajganj #Peace #Dua #IslamicEvent

