आगरा: क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, आगरा द्वारा व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के संयुक्त तत्वाधान में चौघरी रघुनाथ सिंह महाविद्यालय, फतेहपुर सीकरी रोड, किरावली, आगरा में 04 नवम्बर 2025 को दिनांक पूर्वाह्न 10 बजे से एक दिवसीय निःशुल्क वृहद रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।
इस रोजगार मेले का उद्घाटन श्री चौधरी बाबूलाल जी, माननीय विधायक, 91-फतेहपुर सीकरी, आगरा द्वारा किया जाएगा।
रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के नियोजकों/कंपनियों द्वारा 1000 से अधिक पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार एवं परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
रोजगार मेले में हाई स्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई और डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ भाग ले सकते हैं।
इस रोजगार मेले की रिक्तियों का विवरण सेवायोजन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर उपलब्ध है।

