-
इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित यूपीआईटीएस का उद्घाटन
-
पीएम ने गरीब और मध्यम वर्ग के हितों में किए गए जीएसटी सुधारों पर प्रकाश डाला
ग्रेटर नोएडा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (यूपीआईटीएस) का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में हाल ही में लागू किए गए जीएसटी सुधारों का उल्लेख किया और कहा कि इसके परिणामस्वरूप देश के गरीब और मध्यम वर्ग की बचत में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘जीएसटी सुधारों से गरीब, नव मध्यम वर्ग और मध्यम वर्ग सभी को फायदा हुआ है।’’
पीएम मोदी ने राजनीतिक दलों पर भी निशाना साधा और कहा कि कुछ दल जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस और उसके सहयोगी दल 2014 से पहले के अपने शासनकाल की असफलताओं को छुपाने के लिए जनता से झूठ बोल रहे हैं।’’
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार ने देश के लोगों की आमदनी और बचत दोनों बढ़ाई हैं, जबकि कांग्रेस सरकारों के समय कर की लूट मची हुई थी।’’
इसके अलावा, पीएम मोदी ने व्यापार और निवेश के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यूपीआईटीएस जैसे मेले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेश को बढ़ावा देंगे और व्यापारियों के लिए नए अवसर उत्पन्न करेंगे।

