कोलकाता ,Suvendu Adhikari ने पश्चिम बंगाल के मध्यमग्राम में अपने निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य आपराधिक घटना नहीं, बल्कि “पूरी तरह से सुनियोजित साजिश” के तहत की गई हत्या है।
सुवेंदु अधिकारी के मुताबिक, आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले 2 से 3 दिनों तक रेकी की थी और पूरी योजना बनाकर हमला किया गया। उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि राजनीतिक माहौल में भय और असुरक्षा का वातावरण बनाया जा रहा है।
भाजपा नेता ने इस मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जानी चाहिए। घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

