आगरा। वर्षा प्रॉपर्टी ने अपनी प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम को लेकर प्रेस वार्ता की। कंपनी के निदेशकों और आयोजन टीम ने मीडिया को आगामी आयोजन और प्रतियोगिता से जुड़ी जानकारी दी।
कंपनी की ओर से बताया गया कि ग्राहकों और शहरवासियों के लिए एक विशेष प्रतियोगिता शुरू की गई है, जिसमें मात्र 499 रुपये में प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार जीतने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण 70 लाख रुपये का मकान है। इसके अलावा 10 ग्राम स्वर्ण सिक्का, बजाज पल्सर 125 सीसी मोटरसाइकिल, 1.5 टन एयर कंडीशनर, 55 इंच स्मार्ट टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, स्मार्टफोन तथा 5100 और 2100 रुपये के नगद पुरस्कार भी रखे गए हैं।
कंपनी ने बताया कि “ग्रैंड एंट्री फेस्ट – शक्ति कपूर के साथ बड़ा इनाम” कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर मुख्य आकर्षण होंगे। उनकी उपस्थिति को लेकर शहरवासियों में उत्साह बना हुआ है। यह कार्यक्रम 7 जून 2026 को सूरसदन, एमजी रोड, आगरा में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मनोरंजन, लाइव संवाद और प्रतियोगिता से जुड़ी विशेष घोषणाएँ भी होंगी।
कंपनी के निदेशक जितेंद्र सिंह, उपेंद्र चौधरी और अनुभव जैन ने कहा कि वर्षा प्रॉपर्टी ने अपने पहले ही वर्ष में ग्राहकों का विश्वास जीतकर शहर में अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित होगी तथा विजेताओं का चयन ऑनलाइन माध्यम से निष्पक्ष तरीके से किया जाएगा।
प्रेसवार्ता में मीडिया प्रतिनिधियों ने आयोजन से जुड़े कई प्रश्न पूछे, जिनका कंपनी प्रबंधन ने विस्तार से उत्तर दिया। आयोजन का संचालन आरोही इवेंट्स द्वारा किया जा रहा है।

